शराब अहातों से हो रहा है माहौल खराब

देर रात तक सड़कों पर जुटते हैं असामाजिक तत्व…

शराब अहातों से हो रहा है माहौल खराब

ग्वालियर। शराब अहातों के कारण ग्वालियर शहर का माहौल खराब हो रहा है। देर रात तक जहां सड़कों पर असामाजिकतत्व और मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। नशेड़ी मनचलों के कारण लड़कियों को सायं को बाहर निकलने में भी डर लगता है। वहीं शराब दुकानों के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है जिससे ट्रेफिक सिस्टम भी बिगड़ रहा है और जाम लग जाता है। लेकिन यह सब स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग को नहीं दिख रहा है।

ग्वालियर की प्राण वायु में शराब की महक घुल रही है और सरकार मदमस्त है और प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है। देर रात तक शराब दुकानों के खुलने से शहर का माहौल बिगड़ता जा रहा है। अहातों पर लंबी भीड़ लगने से सड़क पर वाहन बड़ी संख्या में पार्क हो रहे है। सरकार की नई आबकारी पालिसी ने सभ्य आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। जबकि नशेड़ियों की लाटरी लगवा दी है। शराबी, असामाजिकतत्व और मनचलों की देर रात तक शराब अहातों पर भीड़ लगी रहती है। 

दोपहर से ही हवा में शराब की महक घुल जाती है और अहातों आसपास के लोगों का इससे जीना दुश्वार हो जाता है। वहीं अहातों के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात व्यवस्था भी फैल हो रही है। साथ ही नशेडियों के कारण लड़कियों को देर सायं को बाहर निकलने में डर लगता है, क्योंकि नशे में ये असामाजिकतत्व ओर खूंखार हो जाते है। इनके आये दिन सभ्स लोगों से नशे में झगड़े भी होते है। शराब शहर की सुख शांति में विलेन बनकर सामने आई है।

Comments