फूलबाग गुरुद्वारा में श्रद्धाभाव से मना गुरुनानक देव का 553वां प्राकट्य महोत्सव

सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक…

फूलबाग गुरुद्वारा में श्रद्धाभाव से मना गुरुनानक देव का 553वां प्राकट्य महोत्सव

ग्वालियर। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक जी की जयंती मनाई जाती है। इस साल मंगलवार को 8 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक जी सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक हैं। सिख धर्म को मानने वालों के लिए गुरु नानक जयंती का दिन बेहद खास होता है। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 553 का प्राकट्य महोत्सव फूलबाग गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह अखंड पाठ साहब की समाप्ति के बाद मंदिरमें कीर्तन हुए। यहां पटियाला से आए भाई गुरुदेव सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। 

इस अवसर पर तरणतारण से आए कथा वाचक हीरा सिंह ने गुरु गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा फूलबाग पर बने नए भवन में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां बाहर से आए सागी जत्था एवं कथाकारों के अलावा ग्वालियर के कथाकार जितेन्द्र सिंह एवं रागी सेवा सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा। सुबह अखण्ड पाठ साहब की समाप्ति के बाद सभी को नाश्ता कराया गया। 

इसके बाद नए भवन में कार्यक्रम प्रारंभ हो गए। दोपहर एक बजे से गुरुद्वारा में लंगर प्रारंभ हो गया। मंगलवार होने से गुरुद्वारा में सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई थी। ग्यारह बजे से प्रारंभ हुआ लंगर रात तक जारी रहेगा। इस गुरुद्वारा में अन्य धर्मों के लोग भी माथा टेकने आते हैं मंगलवार को ग्रहण है इसलिए ग्रहण की समाप्ति के बाद अन्य समाज के लोग गुरुद्वारा पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एचएस कोचर ने बताया कि गुरुनानक जयंतीके अवसर पर आसपास के क्षेत्र से भी संगतोंके यहां आने की संभावना है। 

लोगों के यहांआने का सिलसिला शुरु हो चुका है। उन्होंनेकहा इस अवसर पर यहां चलने वाला लंगर आज देर रात तक चला। आपको बतादें कि गुरु नानक देव बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के थे। उन्होंने अपना जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। आज भी लोग इनकी बताई गई सीख पर चलते हैं। गुरु नानक देव का जन्म 1469 तलवंडी ननकाना साहिब में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। तब से इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री गुरु नानक जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। गुरू नानक जी की जयंती या गुरुपूरब /गुरु पर्व सिख समुदाय मनाया जाने वाला सबसे सम्मानित दिन है।

Comments