मृतकों के परिजनों को मिलेगी 2-2 लाख की आर्थिक सहायता

 सड़क दुर्घटना में ...

मृतकों के परिजनों को मिलेगी 2-2 लाख की आर्थिक सहायता

मुरैना l  02 नवम्बर 2022/मंगलवार की देर रात्रि विधानसभा मुरैना में नूराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में एक ही गांव वित्तौली के 5 लोगों केशव सिंह पुत्र आशाराम सिंह उम्र 35 वर्ष, विद्याराम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 42 वर्ष, भारत पुत्र केदार सिंह उम्र 40 वर्ष, देवेन्द्र पुत्र निहाल सिंह उम्र 46 वर्ष, रामपति सिंह पुत्र मुरली सिंह उम्र 50 वर्ष सभी निवासी गांव वित्तीली की मौत हो गई, जबकि 3 लोग कल्यान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह उम्र 55 वर्ष, भूपेन्द्र सिंह पुत्र कल्यान सिंह उम्र 40 वर्ष रामजीलाल पुत्र बाबूसिंह उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिये ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना जेके टायर फैक्ट्री के सामने की है। जहां डम्फर  चालक की तेजी व लापरवाही से उक्त घटना घटित हुई।  

इस घटना की सूचना भोपाल में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना को लगी तो उन्होने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुये हर संभव मदद दिये जाने का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर पीड़ित मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई।

Comments