भाजपा विकास की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहीः व्ही.डी. शर्मा

 इसी क्रम में 16 अक्टूबर को ग्वालियर में इतिहास लिखा जायेगा...

भाजपा विकास की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहीः व्ही.डी. शर्मा


ग्वालियर। भाजपा विकास की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को ग्वालियर में इतिहास लिखा जायेगा, जहां चार सौ करोड़ से भी अधिक की लागत से नये एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला रखी जायेगी। ग्वालियर अंचल की जनता इस दौरान अपने प्रिय नेता व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भव्य अगवानी करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अंचल से केन्द्रीय मंत्री व राज्य के मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भी बेहद उत्साह है। शर्मा ने कहा कि ग्वालियर में एयर टर्मिनल के विस्तार से ग्वालियर अंचल के निवासियां को तो सुविधा मिलेगी, साथ ही एमपी की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश व राजस्थान के निकटवर्ती जिलों के लोग भी यहां से फ्लाइट सेवा का उपयोग कर सकेंगे। इससे उनके समय व पैसे दोनों की वचत होगी। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने वायदे अनुसार प्रदेश के समग्र और समुचित विकास के लिये प्रतिबद्ध है। हमने ग्वालियर चंबल में भी आधारभूत संरचना की बेहतरी के लिये प्लान बनाये हैं। एयरपोर्ट टर्मिनल के विस्तार से अंचल में टूरिज्म बढ़ेगा, वहीं रोजगार के साधनों का भी विस्तार होगा। शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान कई अन्य योजनाओं को भी मूर्तरूप् देंगे। इस दौरान ग्वालियर में उनकी ऐतिहासिक सभा भी होगी और अंचल से भारी संख्या में लोग मेला मैदान में पहुंचेंगे। 

शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसी दिन भोपाल में मेडीकल कालेज में मातृभाषा हिंदी में शिक्षा की शुरूआत भी करेंगे, वह हिंदी की पुस्तकों मेडीकल संबंधी का भी विमोचन करेंगे। शर्मा ने कहा कि हिंदी में मेडीकल पढ़ाई होने से अब आम देहाती युवक भी डाक्टर बन सकेंगे, जो अभी तक अंग्रेजी ज्ञान न होने के कारण पीछे रह जाते थे। इस मौके पर सिंचाई व प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, मधु वर्मा, सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कौशल शर्मा, देवेन्द्र नरवरिया आदि भी मौजूद थे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा ने बाद में अगल से समाचार पत्र के संपादकों व पत्रकारों से बातचीत भी की। वह उनके साथ बैठे व विभिन्न मुददों पर चर्चा की। शर्मा ने कहा कि 2023 के चुनावों के लिये भाजपा तैयार है। भाजपा प्रदेश के समग्र विकास व आम आदमी के कल्याण के लिये लागू की गई विभिन्न योजनाओं, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में किये काम को लेकर सोशल मीडिया, निजीलाइजेशन, कार्यकर्ताओं की टीम के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं सड़क, बिजली, पानी के क्षेत्र में हमारे आधारभूत कार्यों को लेकर हमे प्रदेश की जनता लगातार सहयोग भी कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह के इस आरोप को गलत बताया कि कुछ विधायक दल बदल के समय रूपये न मिलने से अब कांग्रेस में वापस आने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि डा. गोविंद सिंह का बयान झूठ से भरा है, भाजपा नहीं कांगेस झूठ, छल, कपट की राजनीति करती है। इसी कारण उसके विधायक झूठ का विरोध कर हमारे साथ आये थे और उपचुनावों में भी जनता ने झूठ का पर्दाफाश कर सच्चाई का साथ देकर भाजपा को जिताया। 


Comments