महापौर ने आवारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

 आवारा पशु प्रबंधन के लिये …

महापौर ने आवारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को दिये  निर्देश

ग्वालियर l 14 सितम्बर 2022 l   शहर में  आवारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने आज निगम के मदाखलत अधिकारियेां की बैठक ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। निगम मुख्यालय स्थित महापौर कक्ष में आयोजित बैठक में महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या काफी बड रही है। जिन जिन क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या ज्यादा है। वहां पर विशेष अभियान चलाकर अवारा पशुओं को पकडने का अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही भीड वाले क्षेत्रों से नंदियों को पकडने का अभियान तेज किया जाए। क्यांेकि भीड वाले क्षेत्रों में नंदियों द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जाता है। 

बैठक के दौरान उपायुक्त मदाखलत केशव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के मदालखत अमले द्वारा अवारा पशुओं को पकडने के लिये निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत शहर के व्यस्तम बाजारों एवं चौराहों से नंदी एवं अन्य आवारा पशुओं को पकडने की कार्यवाही की जाकर यातायात व्यस्थित किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल द्वारा कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से ऐसे पशु पालकों जो जुर्माने के बाद बार-बार अपने पशु छोड देते हैं, के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्यवाही हेतु संबंधित एसडीएम को अधिकृत करने का आग्रह एक पत्र लिखकर किया गया है। जिसका आदेश जारी होते ही शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, अपर आयुक्त  मुकुल गुप्ता, उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह, उपायुक्त मदालखत केशव सिंह चौहान, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान, सतेन्द्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।



Comments