रतलाम में ऐतिहासिक रूप से फहराया 22 हजार फीट का तिरंगा

हजारों की संख्या में नागरिक बने साक्षी…

रतलाम में ऐतिहासिक रूप से फहराया 22 हजार फीट का तिरंगा

भोपाल। “हर घर तिरंगा” अभियान में रतलाम शहर में  ऐतिहासिक रूप से 22 हजार स्क्वायर फीट लंबाई का तिरंगा झंडा कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तलाब की पूर्ण गोलाई में फहराया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधि, अधिकारी / कर्मचारी और हजारों की संख्या में नागरिक साक्षी बने। वातावरण देशभक्ति से ओत प्रोत था। 

जोश के साथ लगे राष्ट्रीय सम्मान के नारों से परिसर गूंज उठा। नागरिकों ने हृदय की गहराइयों से तिरंगे झंडे के साथ अपनी आत्मीयता और गौरव को आत्मसात किया। विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि 22 हजार स्क्वायर फीट आकार के तिरंगे झंडे को शहर के ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहरा कर शहर ने इतिहास रचा है। 

राष्ट्र गौरव में अभिवृद्धि के क्षणों में उपस्थित हजारों लोग अभिभूत हैं। हर घर तिरंगा अभियान से जन जन हृदय की गहराइयों के साथ राष्ट्रध्वज के गौरव से जुड़ा है। श्री कश्यप ने कहा कि अभियान में व्यापक रूप से आमजन तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हो रहे हैं। विशाल ध्वज निर्माण कर रतलाम शहर का नाम रोशन किया गया है।

Comments