हर घर तिरंगा अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्य के लिए कार्य करें कर्मचारी : निगमायुक्त

प्रचार प्रसार व लगाये जाने हेतु झण्डों की उपलब्धा अभी से सुनिश्चित करें…

हर घर तिरंगा अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्य के लिए कार्य करें कर्मचारी : निगमायुक्त

ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक चलाए जाने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 2 लाख से अधिक घरों, दुकानों, बाजारों, शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिये प्रचार प्रसार व लगाये जाने हेतु झण्डों की उपलब्धा अभी से सुनिश्चित कर ली जाए। इसके साथ ही सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा कर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने निगम मुख्याल में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। 

बैठक में अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, मुकुल गुप्ता, रजनी शुक्ला, उपायुक्त मिनी अग्रवाल, अधीक्षण यंत्री जेपी पारा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त किशोर कन्याल ने बैठक लेते हुए निर्देशित किया कि नगर निगम शहरी क्षेत्र में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से झण्डों के निर्माण का कार्य कराएँ। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा करते हुए नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि सीएम हेल्प लाइन पर आने सडक, पानी, सीवर, बिजली वाली समस्याओं को निदान तत्काल किया जाये। सीएम हेल्प लाइन में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब वर्ष भर स्वच्छता अभियान चलेगा। 

इसलिये स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवही न बरतें। प्रत्येक दिन क्षेत्र में भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाए तथा जहां भी गंदगी पाई जाती है वहां तत्काल गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूल किया जाए। इसके साथ ही एक भी कचरा ठिया नहीं मिलना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि सीटीपीटी साफ व स्वच्छ रहे साथ ही कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर सेल्फी पॉइंट बनाये जाऐं। जहां शहर के नागरिक अपनी सेल्फी लेने के लिये आकर्शित हो। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री कन्याल ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्वसहायता समूहों की बैठक लेकर संबंधित को आवशयक दिशा निर्देश दिये।

Comments