जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा…
खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
जम्मू। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। बताया जाता है कि जिले के रामनगर के मजोड़ी इलाके में यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी है। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और कुछ के मरने की भी सूचना है। फिलहाल, पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बस रामनगर से मजोड़ी जा रही थी, इसी दौरान अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस में करीब 25 यात्री बैठे थे। अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोगों की जान गई है। हालांकि गंभीर रूप से घायलों को उपजिला अस्पताल रामनगर से ऊधमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जाच शुरू कर दी है।
0 Comments