बरात और शरारती तत्वों में हुआ झगड़ा, दूल्हे को पीटा, दुल्हन हुई बेहोश

शादी में नाचने से रोकने पर हुआ था झगडा…

बरात और शरारती तत्वों में हुआ झगड़ा, दूल्हे को पीटा, दुल्हन बेहोश

ग्वालियर। भिण्ड-मुरैना जिले के ग्राम बडवारी में ग्वालियर के लाल टिपारा मुरार निवासी दूल्हा गजेंद्र सिंह केन से 8 जुलाई को बरात लेकर मालनपुर आए थे। गांव में बारात का स्वागत सत्कार बहुत अच्छी तरह दुल्हन के पिता कृष्ण मुरारी जाटव और मां महादेवी ने किया। डीजे भी लगायाए रात करीब 2 बजे गांव के कुछ शरारती युवकों ने दारू के नशे में डीजे पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। 

जिसको लेकर बारात और शरारती युवकों में आपस में झगड़ा हो गया। रात में सभी लोगों ने एक दूसरे को माफ भी कर दिया। लेकिन दूसरे दिन शनिवार को देर दोपहर 4 बजे दुल्हन की विदाई हुई तो रात में उत्पात मचाने वाले युवकों ने बारात और दूल्हा-दुल्हन को मालनपुर तिराहे पर रोक कर जमकर मारपीट की। इसमें दूल्हे के भतीजे देवराज पिता भगवान सिंह को काफी चोट आई। 

साथ ही दूल्हे को भी चोट आई है। वहीं यह देख दुल्हन बेहोश हो गई। तभी ये लोग दुल्हन का मंगलसूत्र और एक चेन छीन कर भाग गए। मारपीट की सूचना जब दुल्हन के परिजनों को लगी तो गांव के 100 से अधिक लोगों ने थाने को घेर कर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की। यहां बता दें कि 3 घंटे की हंगामे के बाद थाना मालनपुर ने अजय सिंह गुर्जर, डोला सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मुरैना जिले के गांव में डीजे पर नाचने से मना करने पर दूल्हा दुल्हन और बारातियों के साथ मारपीट की गई। साथ ही दुल्हन के मंगलसूत्र और चेन को छीनकर लूटा गया। जिसका अपराध थाना मालनपुर में दर्ज कर लिया गया है। जल्दी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी - एसडीओपी गोहद

Comments