शहरवासियो ने साईकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व साइकिल दिवस पर…

शहरवासियो ने साईकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्वालियर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पर्यावरण अनुकूल यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर स्मार्ट सिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली मे भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान व श्रीराम काँलेज के शिक्षकगण सहित 100 से अधिक छात्र-छात्राएँ एवं शहर के विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओ के सदस्य सहित साइकिलिस्ट व हर उम्र के लोगो ने बडी संख्या मे उत्साह के साथ भाग लिया। 

साइकिल रैली को नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल व स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर नें हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह साईकल रैली बीएसएनएल साईकल डॉक स्टेशन सिटी सेंटर से शुरू होकर कुलपति बंगला, गांधी रोड, होटल तानसेन होते हुए वापस बीएसएनएल साइकिल डॉक स्टेशन पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही इसके साथ ही यदि हम अपने छोटे छोटे कार्यों के लिए वाहन को छोड़कर नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करते हैं तो यह पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से अधिक से अधिक साइकिलिंग करने की आदत डालनी चाहिए। 

स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने जानकारी दी कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी नागरिकों के साथ मिलकर शहर को साइकल फ़्रेंडली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में आम लोगो में साइकिल चलाने को लेकर ज्यादा से ज्यादा रुझान बढे और शहर में साइकिल चलाने को लेकर एक अच्छा माहौल बने। साथ ही सायकिल सुविधाओ में इजाफा हो उसके लिये ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा हर संभव कोशिश की जायेगी। इस अवसर पर रैली में शामिल होने वाले सदस्यों को अतिथियो द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Reactions

Post a Comment

0 Comments