बेलदार का पुरा में अवैध कॉलोनी पर चला निगम का बुलडोजर

80 हजार का लगाया जुर्माना…

बेलदार का पुरा में अवैध कॉलोनी पर चला निगम का बुलडोजर

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया जा रहा है। कॉलोनाइजरों द्वारा बिना टीएनसीपी एवं नगर निगम की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जाकर नई कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले ने कॉलोनी में किए जा रहे विकास कार्यों को हटवाया तथा पक्के निर्माण को तोड़ा गया। इसके साथ ही कॉलोनी में बने मकानों को लेकर 80 हजार का जुर्माना लगाया गया। 

भवन निरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी यशवंत मैकले ने जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की अवैध कॉलोनियों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समाधिया कॉलोनी बेलदार का पुरा क्षेत्र में कार्रवाई कर कॉलोनी की सड़क, विद्युत पोल, सीवर चौंबर, बाउंड्री वॉल ,भूखंडों की नींव हटाने की कार्रवाई की गई। 

कार्रवाई के तहत क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 17 के अंतर्गत वार्ड 49 स्थित समाधिया कॉलोनी बेलदार का पुरा, ग्राम कोटा लश्कर क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 1919, 1924, 1925, 1926,1927,1944,1947 / मिन-1, 1947 मिन 2 का भाग रकवा 0.455 हैक्टेयर भूमि पर मानसिंह पुत्र गौतम कुशवाह, रम्मो, हीरोबाई, भाग्गो बाई पुत्री धन सिंह, नंद किशोर, लाालसिंह पुत्र बालकिशन, नवीनजीत पुत्र मानसिंह, सीमा, बेबा, मानसिंह, सुनीता पुत्री मानसंिह कुशवाह आदि के द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। 

जिसे जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में तोडा गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अनिल बनवारिया, तहसीलदार शारदा पाठक, सहायक सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार, भवन अधिकारी पवन शर्मा, मदाखलत अधिकारी सतेन्द्र सिंह भदौरिया, निगम पटवारी सतेन्द्र श्रीवास्तव एवं मदाखलत गैंग तथा संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

Comments