CM हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के प्रति उदासीन 11 अधिकारियों को नोटिस

अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी…

CM हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के प्रति उदासीन 11 अधिकारियों को नोटिस 

सीएम हैल्पलाइन – 181 पोर्टल पर फरवरी माह के दौरान दर्ज हुईं शिकायतों को अटेण्ड न करना जिले के 11 अधिकारियों को भारी पड़ने जा रहा है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इन सभी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी अधिकारियों से तीन दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस के जवाब मांगे गए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही है कि एल-1 स्तर पर ही शिकायत का समाधान करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

फरवरी माह के दौरान सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों को अटेण्ड न करने वाले जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एच.बी. शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी भितरवार डॉ. यशवंत शर्मा, क्षेत्रीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. आर पी सरल, कनिष्ठ यंत्री विद्युत वितरण कंपनी वीरेन्द्र कुमार धुर्वे, सहायक संपत्तिकर अधिकारी नगर निगम अजय जैन, उप प्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी आशुतोष कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विकास जोशी, पुलिस निरीक्षक प्रशांत शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम अजय ठाकुर, सहायक यंत्री गृह निर्माण मण्डल हरिओम शर्मा व जिला आपूर्ति नियंत्रक ओ.पी. पाण्डे शामिल हैं।

Comments