जेसी मिल के मजदूरों के समर्थन में कांग्रेस ने दिया विशाल धरना

वर्षो से लंबित भुगतान एवं बकाया देनदारी की मांग को लेकर…

जेसी मिल के मजदूरों के समर्थन में कांग्रेस ने दिया विशाल धरना

ग्वालियर। जेसी मजदूरी वर्षो से लंबित भुगतान एवं बकाया देनदारी की मांग को लेकर जे सी मिल मजदूरो के समर्थन में कांग्रेस पार्टी का विशाल धरना  दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा के भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। उससे मजदूरी के दर्द से कोई लेने देना नही है मजदूर दिनो दिन तंगहाल होता जा रहा है और भाजपा के मित्र अंबानी अदानी दिनो दिन मालामाल होते जा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य तक भाजपा का शासन है ग्वालियर विधान सभा के नेता केंद्र में और राज्य में मंत्री है फिर भी मजदूरों की समस्या हल न होना भाजपा सरकार का दोगलापन दर्शाता है। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि आज जे सी मिल बंद हुए 28वर्ष हो गए है जे सी मिल में लगभग 8500 मजदूर कार्य करते थे आज अपनी मेहनत का बकाया राशि का भुगतान का इंतजार करते करते लगभग 3000 मजदूर हमारे बीच से चले गए। सुनील शर्मा ने कहा कि जब जब चुनाव आता है तब तब सरकार को मजदूरों की याद आती है और उन्हें लुभावने वादे किए जाते है और उन्हें मालिकाना हक  दिए जाने का आश्वासन दिया जाता है। 

लेकिन चुनाव समाप्त होते ही मजदूर फिर अपने भुगतान के लिए दर दर की ठोकरें खाने लगता है। सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन तोमर को उपचुनाव में मजदूरों से किए गए वादों को याद दिलाया। सुनील शर्मा ने कहा कि जब तक मजदूरों को उनका हक नही दिला दिया जाता कांग्रेस पार्टी मजदूरों की लड़ाई सड़को पर लड़ती रहेगी। धरने को कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह चौहान, नत्थू सिंह जादौन, इंटक कांग्रेस के धनीराम खोइया, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देसराज भार्गव, पूर्व पार्षद अमर सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, मजदूर नेता सीताराम राय, दुर्गपाल सिंह तोमर, श्रीकृष्ण भागेल, सोनू सिंह राजावत, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, मछुआ कांग्रेस के राकेश बाथम, किशान कांग्रेस के आकाश तोमर, युवा कांग्रेस के कुलदीप शर्मा ने भी धरने को संबोधित किया। धरने का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया ने किया। 

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अतुल जैन, नवीन भदकारिया, धर्मेंद्र वर्मा, जे एच जाफरी, दर्शन मिश्रा, मेहरबान यादव, जितेंद्र भदौरिया, इंद्रराज चौधरी, रदजीत चौधरी, राकेश भदौरिया, सुभाष गुप्तादेशराज कुशवाहा, पार्षद राजू भदौरिया, सतीश मनसूवी, दिलीप मिश्रा, सोमिल शर्मा, करन तोमर, मुकेश कोरव, अविनाश गुप्ता, लाला यादव, अंकित आर्य, संजय माहोर, सुरेंद्र चौहान, घनश्याम शर्मा, सुनील गुप्ता, बंटी पाली, प्रदीप पलरैया, अर्जुन चंदेल, धर्मवीर जाट, कार्तिक पटेल, अर्पित शुक्ला, अमीर खान, आनंद बाजपेई, नीरज कुशवाहा, रामोतार शर्मा, प्रदीप मिश्रा  मुन्ना लाल खरे, सुरेंद्र सिंह रावत, अर्जुन शर्मा लक्ष्मी नारायण, बलवंत भगेल, आशु जादौन, बंटी कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, दीपेंद्र शर्मा, चंदन आर्य, मोनू जैन, सरस अरश्वत, राम तोमर, धर्मेश देपुरिया, राकेश कुशवाहा, रामजीवन बाथम, बृजमोहन प्रजापति, अवनेश शर्मा, जंडेल सिंह, सोवरण सिंह, राजू राय, प्रभिदायल बाथम, लाला राम पचोरिया, सोनू गडरिया, आशुतोष भदौरिया, नीलकमल मुद्गल, शशिकांत शर्मा, देवलाल बाथम, अन्नू पटेल, आकाश कुशवाहा, मनोज शिवहरे, सोहैल खान, फैजान खान, नवीन कुशवाह, कमल सिंह राजावत, रिंकू राठौर, राजू राजावत, विनोद गोलियां, रवि आर्य, गजेंद्र आर्य, हर्ष वर्मा, रामसहाय तोमर, विनोद वर्मा, विजय दिवाकर, शेर सिंह परिहार, मुरारी लाल, शिव चरण कुशवाहा, ठाकुर दास, कपूर लाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments