मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, भिंड में पारा 45 डिग्री के पार

राजस्थान, गुजरात की तरफ से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़ाें से…

मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, भिंड में पारा 45 डिग्री के पार

राजस्थान, गुजरात की तरफ से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़ाें से मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। रविवार काे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान भिंड में दर्ज किया गया। जबकि नौगांव, खजुराहाे एवं रतलाम में तापमान 44 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। नौगांव में तीव्र लू रही। ग्वालियर, दमाेह, खजुराहाे, सीधी, सागर, गुना, राजगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, भाेपाल एवं उमरिया में लू चली। जबलपुर, देवास एवं शिवपुरी में गर्म रात रहीं। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक वर्तमान में अगल–अलग स्थानाें पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से साेमवार से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हाे सकती है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि रविवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा। यह इस सीजन का सबसेे अधिक तापमान रहा। शहर में लगातार दूसरे दिन भी लू चली। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जाे सामान्य से दाे डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक राजस्थान, गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से अा रही गर्म हवाअाें के कारण मप्र में अनेक शहराें में लू चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में ईरान में एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में मौजूद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। 

मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक तक एक अन्य ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन तीन मौसम प्रणालियाें से साेमवार से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हाेने की संभावना है। रविवार काे देवास का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा। जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्रीसे. रहा। यह भी सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक है। शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्रीसे. रहा। यह भी सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा। अजय शुक्ला ने बताया कि जब दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा हो और इसके बाद रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्रीसे. या उससे अधिक हाेने पर गर्म रात की घाेषणा की जाती है।

Comments