जल्द थम सकती है रूस-यूक्रेन जंग !

यूक्रेन को करना होगा नाटो में न शामिल होने का लिखित वादा…

जल्द थम सकती है रूस-यूक्रेन जंग !

रूस-यूक्रेन जंग का आज 21वां दिन है। यूक्रेन के अखबार कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, रूस और यूक्रेन में जल्द सीजफायर हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देश एक समझौते के करीब पहुंच गए हैं। इसमें यूक्रेन की सरकार रूस को भरोसा दिलाएगी कि वो नाटो में शामिल नहीं होगा। उसे अपने हथियारों की लिमिट भी तय करनी होगी। रूसी सेना के बढ़ते हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने समझौते के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा- देश को यह स्वीकार करना चाहिए कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले NATO सैन्य गठबंधन का सदस्य नहीं बनेगा, जिसका रूस विरोध कर रहा है।

अपडेट्स -

  • रूस ने मारियुपोल के ड्रामा थिएटर पर हमला किया है, जहां कम से कम 1,000 नागरिक शरण लिए हुए हैं।
  • चेर्नीहीव में रूसी सैनिकों ने 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। US एंबेसी ने कहा- इस तरह के हमले बंद होने चाहिए। ये सभी लोग ब्रेड लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूक्रेन को लॉन्ग रेंज एंटी-एयरक्राफ्ट वेपन देने के घोषणा की है।

  • रूस की एक यॉट नॉर्वे के उत्तरी इलाके में फंस गई है, क्योंकि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध की वजह से लोकल ऑयल सप्लायर्स ने इसमें फ्यूल भरने से इनकार कर दिया।
  • यूरोपियन यूनियन रेगुलेटर्स ने कुछ बैंकों को यूरोपीय संघ के निवासियों सहित सभी रूसी और बेलारूसी ग्राहकों के लेनदेन की जांच करने को कहा है।
  • यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिकी सीनेट ने पुतिन के खिलाफ वॉर क्राइम की जांच की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
  • NATO सचिव-जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा- हम चिंतित हैं कि मास्को यूक्रेन में संभवतः रासायनिक हथियारों सहित एक झूठा अभियान चला सकता है।

  • कनाडा सरकार ने 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसमें सरकार और सैन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। अब तक 500 रूसी लोगों पर प्रतिबंध लग चुके हैं।
  • ब्रिटेन 370 हाई प्रोफाइल रूसी लोगों पर प्रतिबंध लगा रहा है। इसमें रोमन अब्रामोविच भी शामिल हैं।

Comments