एक दिन के लिये वार्ड हेल्थ ऑफिसर बनी सफाई सरंक्षक…
महिला दिवस पर हुआ महिला सफाई सरंक्षकों का सम्मान
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर सफाई श्रमिक महिलाओं का सम्मान कर उनका हौसला हफजाई की तथा शहर को सबसे स्वच्छ शहर बनाये जाने में उनके योगदान की सराहना की। क्षेत्रीय कार्यालय 14 वार्ड क्रमांक 60 व 29 पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सफाई श्रमिक महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें महिलाओं को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह और स्टॉल देकर सम्मानित किया गया एवं वार्ड क्रमांक 29 के वार्ड हेल्थ ऑफिसर दलवीर मौर्य ने बाढ़ हेल्थ ऑफिसर का चार्ज सफाई संरक्षक महिला पार्वती राजेश को एक दिन के लिए अपना चार्ज देकर 1 दिन के लिए वार्ड हेल्थ ऑफिसर बनाया। वहीं वार्ड क्रमांक 60 के बाद हेल्थ ऑफिसर धर्मेंद्र धीरज ने भी 1 दिन के लिए अपना चार्ज सफाई श्रमिक महिला सुजाता दिलीप को दिया । साथ ही दोनो वार्ड हेल्थ ऑफिसर बनी महिलाओं ने सफाई कार्य किया।
इस अवसर पर वार्ड 29 के पूर्व पार्षद राजा बेटी मेहताब कंसाना, वार्ड मॉनिटर सुरुचि बंसल, वार्ड मॉनिटर राजेश शर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी किशोर सिंह चौहान, स्वच्छता निरीक्षक हरिकेश बाबा, सरस्वती, वार्ड हेल्थ ऑफिसर दलवीर मोरे, वार्ड हेल्थ ऑफिसर धर्मेंद्र धीरज, सहायक वार्ड हेल्थ ऑफिसर विक्रम, विनोद एवं अजय व विशाल द्वारा कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही जोन 18 वार्ड 49 बाला बाई की छत्री के सामने वाली पार्क में महिला सफाई मित्रों सम्मान स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर के द्वारा किया गया।
जिसमें ब्रांड एंबेसडर दीपक जोशी, वार्ड मॉनिटर अनिल धाकड़, एसआई महेश खर, राजेश रजक, अजय खानविलकर, राहुल पाल अन्य सम्मानीय लोग उपस्थित थे। वार्ड 46 में डब्ल्यूएचओ कमल कुमार एवं समस्त स्टाफ द्वारा सफाई संरक्षक शांति बाई पत्नि रामकिशन का स्वागत सम्मान किया गया जिसमे उन्हें फूलों की माला,मिठाई,साड़ी देकर सम्मानित किया गया तथा महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
0 Comments