फुलेरा दौज को दादाजी धाम धरमपुरी द्वारा किया जाएगा 12 निर्धन कन्याओं का विवाह

सर्वजातीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन...

फुलेरा दौज को दादाजी धाम धरमपुरी द्वारा किया जाएगा 12 निर्धन कन्याओं का विवाह

 

श्री दादाजी धाम सेवा समिति द्वारा 12 गरीब कन्याओं, वर-वधुओं का विवाह नि:शुल्क एवं निष्काम भाव से करने का निश्चय किया है। फुलेरा दौज 4 मार्च 2022 शुक्रवार को होना निश्चय हुआ है। संस्था द्वारा और भी पारमार्थिक सेवा के कार्य किये जाते हैं जैसे दादाजी परमार्थ हॉस्पिटल जिसमें मोतियाबिंद, लेंस प्रत्यारोपण आॅपरेशन एवं मरीजों को दी जाने वाली दवाएं, चश्मे पूर्ण रूप से नि:शुल्क दिये जाते हैं।

दादाजी धाम सर्वजातीय वृद्ध आश्रम संचालित है जो समाधिया कॉलोनी के पास है। जिसमें वृद्ध, असहाय लोगों की सेवा पूर्णरूप से नि:शुल्क की जाती है। श्री दादाजी धाम गोविंद गौशाला है जो कि कुलैथ चौराहा, पंजाबी पुरा पर है जिसमें 250 गायें हैं यहां पर वृद्ध गायों की सेवा की जाती है, गौशाला में विभिन्न नस्लों की देशी गायें हैं जो कि दर्शन करने के योग्य हैं। श्री दादाजी धर्मपुरी मंदिर की विशेषता यहां पर 55 वर्षों से सत्संग ज्ञान की गंगा प्रवाहित होती है, एक दिन का भी गेप नहीं होता है जिसमें 1200 से 1500 भक्त प्रतिदिन कथा सुनने के लिए प्रातः 8 से 10 बजे तक आते हैं।

संस्था के पदाधिकारी मिल-जुलकर सेवा का कार्य करते हैं। कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को देते समय मुख्य रूप से कमल उपाध्याय, हेमंत गुप्ता, संजीव गुप्ता, दयालदास काकवानी, वासदेव नागरानी, सुशील भूरानी, राजेश कालरा, किशन कालरा, जय भगत, संजय सोफा, बॉबी गुप्ता, महेश आर्य, रामलाल मदान, सतीश पांडे, गोविंद गुड वाले, सतीश नन्दा, राजेश गर्ग, धीरज नागरानी, आदि मौजूद रहे।

Comments