रमा तिवारी बनी ग्वालियर संभाग की मातृशक्ति संयोजिका

अंतरराष्ट्रीय जिझोतिया ब्राह्मण महासंघ में…

रमा तिवारी बनी ग्वालियर संभाग की मातृशक्ति संयोजिका


ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय जिझोतिया ब्राह्मण महासंघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष पी.एन. पुरोहित एवं सुषमा चौबे केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं संयोजिका की अनुशंसा पर पीठ कपिल देव मिश्रा आंतरराष्ट्रीय संयोजक केंद्रीय अध्यक्ष आर. बी. दीक्षित द्वारा रमा तिवारी पत्नी पंडित अनूप तिवारी को अंतरराष्ट्रीय जिझोतिया ब्राह्मण महासंघ में ग्वालियर संभाग की मातृशक्ति संयोजिका के रूप में मनोनयन किया गया है। 

रमा तिवारी ने ग्वालियर संभाग की संयोजिका नियुक्त होने पर सभी केंद्रीय पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए यह संकल्प लिया है कि वह जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ के उत्थान में जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी जाएगी उसको पूरी कर्मठता और लगन  के साथ पूरा करूंगी साथ ही ग्वालियर संभाग की प्रत्येक इकाई में महिलाओं की समाज में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करूंगी उसके लिए संभागीय भ्रमण करके नए महिला सदस्यों को जोड़कर जीझोतिया ब्राह्मण महासंघ को और भी विकसित एवं क्रियाशील एवं रचनात्मक बनाकर गति प्रदान करूंगी। 

इस अवसर पर समाज के अनेक सदस्यों ने रमा तिवारी को बधाई दी बधाई देने वालो में मनीषा शुक्ला, पदमा त्रिपाठी ,सीमा तिवारी ,शालिनी त्रिपाठी, अभिलाषा त्रिवेदी, अंजली शर्मा, पल्लवी शर्मा, पूजा जी,संध्या रावत ,चन्द्र प्रभा दुबे,संगम तिवारी, कल्पना दीक्षित ,सुशीला तिवारी, कुसुम तिवारी सुषमा, कृषणा तिवारी,विष्णु कान्त त्रिपाठी, जितेन्द्र दुबे,हेमन्त तिवारी, रुद्राक्ष तिवारी आदि अनेकानेक लोगो ने बधाई दी।

Comments