मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन

मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस…

मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन

 

प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। कहा जा रहा है वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। हिंदी सिनेमा में 'बप्पी दा' के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।

बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

बप्पी लाहिरी ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए। उन्हें भारत में डिस्को बीट्स और पॉप म्यूजिक की शुरुआत करने वाला माना जाता है। आई एम डिस्को डांसर, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा- तम्मा जैसे गाने उनके मशहूर गाने हैं। सोने की मोटी चेन और चश्मा पहनने के लिए पहचाने जाने वाले गायक-संगीतकार ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में गाने गाए जो काफी हिट रहे। इन फिल्मों मेंचलते-चलते', ‘डिस्को डांसर' औरशराबी' शामिल हैं। उनका आखिरी बॉलीवुड गीत 2020 में आयी फिल्मबागी 3' के लिएभंकस' था।

Comments