साध्वी प्रज्ञा सिंह को मालेगांव ब्लास्ट केस में राहत

बयान से पलटा गवाह…

साध्वी प्रज्ञा सिंह को मालेगांव ब्लास्ट केस में राहत

 

भोपाल। मालेगांव बम धमाके में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बड़ी राहत मिली है। मामले की सुनवाई के दौरान एक और गवाह अपने बयान से पलट गया। मामले में शुक्रवार को एनआईए की विशेष कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें एनआईको पहले दिए गए बयान में गवाह ने प्रज्ञा सिंह पर जो आरोप लगाए थे उनसे वह पलट गया। इससे पहले भी 16 गवाह मामले में पलट चुके है। इस गवाही को काफी अहम माना जा रहा था।

शुक्रवार को एनआईए कोर्ट में हुई गवाही में उस अहम गवाह के गवाही होनी थी जिसने प्रज्ञा ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। यह बयान एनआईए ने कोर्ट में भी पेश किया था। इसके बाद कई बार सुनवाई हुई ,लेकिन आज वह गवाह अपने बयान से गवाह पलट गया। एनआईए को उम्मीद थी इस गवाही के बाद मामले में कोर्ट कुछ फैसला सुनाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

Comments