तमाम अटकलों को विराम देते हुए BJP में शामिल हुईं अपर्णा यादव

छोटी बहू का बड़ा झटका !

तमाम अटकलों को विराम देते हुए BJP में शामिल हुईं अपर्णा यादव

 

तमाम अटकलों को विराम देते हुए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें विधिवत सदरस्यता दिलाई। अपर्णा यादव मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गई थीं और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की। अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होना समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए तगड़ा झटका बताया जा रहा है। वहीं अभी यह साफ नहीं है कि अपर्णा यादव चुनाव लडे़ंगी या नहीं? चुनाव लड़ेंगी तो किस सीट से?

यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा अभी अपर्णा यादव को टिकट दे। चुनाव प्रचार में लगाए और सरकार बनने के बाद नई जिम्मेदारी सौंपे या एमएलसी बनाकर विधानसभा में ले आएं। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें बीते कुछ दिनों से लग रही हैं। यहां तक कहा जा रहा था कि भाजपा उन्हें लखनऊ कैंट सीट से प्रत्याशी बना सकती हैं। पिछले चुनावों में अपर्णा यादव को यहीं से हार का सामना करना पड़ा था। तब वे सपा की सीट से प्रत्याशी बनी थीं और हार के लिए अपने परिवार को जिम्मेदार ठहराया था।  

मुलायम सिंह और समाजवादी पार्टी को आज दोहरा झटका लगने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2012 में बिधूना से समाजवादी पार्टी से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस भाजपा में शामिल होंगे। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू हैं। किशोरगंज निवासी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वह भाजपा कार्यालय लखनऊ में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे सदस्यता लेंगे। प्रमोद गुप्ता साधना गुप्ता की बड़ी बहन कल्पना गुप्ता के पति हैं। कुछ दिन पहले सपा संरक्षक के मित्र हरिओम यादव भाजपा में शामिल हुए हैं।

Comments