"संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्वालियर" की बैठक संपन्न"

जातिय जनगणना हेतु संगठित होकर संघर्ष करने का लिया संकल्प…

"संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्वालियर" की बैठक संपन्न"

 

ग्वालियर। संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्वालियर की बैठक का आयोजन जाट धर्मशाला हजीरा ग्वालियर पर किया गया जिसमे  सर्वसम्मति से यह मांग की गई कि मध्य प्रदेश सरकार जातीय जनगणना कराने हेतु केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे अन्यथा स्वयं के व्यय पर जनगणना करावे एवं ओबीसी वर्ग को वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित 27 प्रतिशतआरक्षण पर न्यायालयीन बाधाओं को दूर करने हेतु कानून बनाने की शीघ्र कार्यवाही करे, अन्यथा यह वर्ग तीव्र आंदोलन करेगा।

बैठक मैं विभिन्न बक्ताऔ ने विचार व्यक्त करते हुए ओबीसी विरोधी नीतियों की आलोचना की जिनमें इंजी. राजकुमार सिंह OBC विजय कुमार, सुरेश सिंह यादव,सुग्रीव सिंह कुशवाहा, गिर्राज सिंह कक्कड़खेड़ा, हीरालाल पटेल, एड. चेन सिंह राजपूत, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सुरेश सिंह यादव, रुपेश यादव, भूपेंद्र सिंह गुर्जर, चन्दन राठोर, हरज्ञान बाथम नेताजीआदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन सिंह राठोर द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चौधरी भगवान सिंह गुर्जर को  जिला संयोजक, गणेश सिंह बघेल को संयोजक जातीय संगठन प्रकोष्ठ, एवं  सुग्रीव सिंह कुशवाह को संयोजक युवा प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पिछड़ा वर्ग के विभिन्न घटक संगठनों एवं जातीय संगठनों के जिला अध्यक्ष संयोजक मंडल के सदस्य होंगे।   बैठक के अंत में कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट पूरन सिंह राणा ने सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया। संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अगली बैठक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले जयंती 3 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे गणेशी गार्डन ,मदन कुई के पास सागरतल रोड ग्वालियर पर आयोजित की गई है।

Comments