सूर्या रोशनी के चेयरमैन जयप्रकाश अग्रवाल PadamShree Award से सम्मानित

गरीब और जरूरतमंद लोंगे के लिए कार्य करने वाले…

सूर्या रोशनी के चेयरमैन जयप्रकाश अग्रवाल पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

ग्वालियर।मालनपुर व अन्य स्थानों पर स्थापित सूर्या रोशनी लिमिटेड के चेयरमेन जयप्रकाश अग्रवाल को आज देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हे आज महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली मे सम्मानित किया गया। जयप्रकाश अग्रवाल  को पदमश्री सम्मान मिलने पर ग्वालियर चंबल संभाग के उधोग जगत में हर्ष है। एक असाधारण व्यक्तित्व के स्वामी जयप्रकाश अग्रवाल को पद्मश्री सम्मान मिलना , पूरे सूर्या परिवार के लिए बडे गर्व की बात है सूर्या परिवार के सभी सदस्यों ने इस महान उपलब्धि के लिए अपने चेयरमेन जेपी अग्रवाल को बधाई दी है। पद्मश्री जेपी अग्रवाल ने अपने मूल व्यवसायों और सहकर्मी समूह के प्रति सच्ची सेवाएँ देने के अलावा भारत के गरीब और जरूरतमंद लोंगे के लिए खूब कार्य किए है। 

बचपन से ही उनके व्यक्तित्व में में समाजसेवा का गुण विधमान था उन्होने अपने सभी कर्मचारियों को अपने परिवार के रूप में माना और उनके साथ पूरी  गरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार किया। पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल सूर्या रोशनी लिमिटेड के चेयरमेन और सूर्या फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमेन है। कलकत्ता विश्वविधालय से स्नातक, वह स्वामी विवेकानंद के विचारों और जीवन से प्रभावित रहे है। उन्होने सूर्या फाउंडेशन की भी स्थापना की है। सूर्या फाउंडेशन आज निस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहा है। सूर्या रोशनी लिमिटेड ने कोरोनाकाल में आक्सीजन प्लांट स्थापित किया ताकि जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन देकर इस कोरोनाकाल में मदद की जा सके। 

सूर्या रोशनी लिमिटेड के चेयरमेन प्राकृतिक चिकित्सा और योग के प्रबल समर्थक और अनुयायी होने के साथ ही महात्मा गांधी से बहुत प्रभावित है। उन्होने भारत के प्रत्येक गांव में प्राकृतिक चिकित्सा को  बढावा देने के उद्देश्य से अंर्तराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन की स्थापना की। वर्तमान में जयप्रकाश अग्रवाल राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विकास एवं संवर्धन बोर्ड, आयुष मंत्रालय के सदस्य है। पद्मश्री जेपी अग्रवाल द्वारा स्थापित सूर्या फाउंडेशन राष्ट्रीय विकास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए युवा विकास, आदर्श ग्राम परियोजनाओं, प्राकृतिक चिकित्सा और योग के विकास, शिक्षा और थिंक टैंक के क्षेत्र में में भी काम कर रहा है।

Comments