शहर में विभिन्न स्थानों पर हुई fogging, dengue का larva पाये जाने पर वसूला fine

मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव के लिए…

शहर में विभिन्न स्थानों पर हुई फॉगिंग, डेंगू का लार्वा पाये जाने पर वसूला जुर्माना

ग्वालियर। शहर में संक्रामक एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं कीट-मच्छरों से बचाव के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न वार्डों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिडकाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही लार्वा का सर्वे भी किया जा रहा है तथा जहां भी लार्वा मिला तत्काल जुर्माने की कार्यवाही की गई। 

स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा रहता है। वर्तमान में मच्छर व अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है। जिसे देखते हुए निगम द्वारा नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल के निर्देश पर विभिन्न वार्डों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिडकाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

शहर के विभिन्न स्थानों पर आदित्यपुरम, रचना नगर, डीडी नगर, प्रगति नगर, कांच मील, आपा गंज, बीएसएफ कालोनी, जागृति नगर, ब्रिजविहार कॉलोनी, यादव कॉलोनी, हरी सिंह की बस्ती, लोहिया बाजार, शिव कॉलोनी, बताशे वाली गली, पारदी मोहल्ला, श्रीकृष्ण कॉलोनी, आनंद नगर, गोविंदपुरी, पटेल नगर, दर्पण कॉलोनी इत्यादि आदि क्षेत्रों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया गया। 

नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे फोगिंग अभियान के तहत घर-घर जाकर डेंगू लार्वा का सर्वे किया जा रहा है जिसके तहत अगर किसी के घर पर डेंगू लार्वा पाया जाता है तो उस पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत आज शहर के विभिन्न स्थानों पर किया लार्वा मिलने पर जुर्माना वसूला गया।

Comments