शहर में विभिन्न स्थानों पर डेंगू लार्वा पाये जाने पर निगम ने वसूला 53000 रूपये का जुर्माना

मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया अभियान…

शहर में विभिन्न स्थानों पर डेंगू लार्वा पाये जाने पर निगम ने वसूला 53000 रूपये का जुर्माना

ग्वालियर। शहर में संक्रामक एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं कीट-मच्छरों से बचाव के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा विभिन्न वार्डों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिडकाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही लार्वा का सर्वे भी किया जा रहा है तथा जहां भी लार्वा मिला तत्काल जुर्माने की कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा रहता है। 

वर्तमान में मच्छर व अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है। जिसे देखते हुए निगम द्वारा नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल के निर्देश पर विभिन्न वार्डों में फोगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिडकाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर गोविंदपुरी, दुर्गा कॉलोनी, आदित्यपुरम, दीन दयाल नगर, जीवाजी नगर, सुभाष नगर, तानसेन नगर, सूर्य विहार कालोनी, हैदर गंज, अलकापुरी, जवाहर कॉलोनी, गोसपुरा, शिव कॉलोनी, इंद्रमणि नगर, गोले का मंदिर, सिकंदर कंपू, बजरंग नगर, शिव कॉलोनी, बहोड़ापुर, मरीमाता महलगांव, कमल सिंह का बाग, शंकर कॉलोनी, अचलेश्वर विहार कॉलोनी, वीरपुर, कासीपुरा,  वार्ड 1 में सुभाष नगर, वार्ड 29 गोविंदपुरी मेन रोड अंदर की कॉलोनी, न्यू दर्पण कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 1 में जेल रोड,़ जाधव कॉलोनी के मेन रोड, बहोड़ापुर चौराहे के मेन रोड़ तक, ए बी रोड,़ रामा जी पुर के मेन रोड़, वार्ड 10, 29, 44 आदि वार्डों में डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए दवा का छिडकाव किया गया।

नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे फोगिंग अभियान के तहत घर-घर जाकर डेंगू लार्वा का सर्वे किया जा रहा है जिसके तहत अगर किसी के घर पर डेंगू लार्वा पाया जाता है तो उस पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत आज चार स्थानों  पर आदित्यपुरम, इंद्रमणि नगर, सूर्यविहार कॉलोनी, हैदरगंज में लारवा मिलने के बाद कुल 53000 रूपये का जुर्माना वसूला गया।

Comments