PM मोदी व CM शिवराज के साथ खड़ा है मध्यप्रदेश का किसान : चौधरी

 कांग्रेस में यह ताकत नहीं बची की वो भाजपा का सामना कर सके…

PM मोदी व CM शिवराज के साथ खड़ा है मध्यप्रदेश का किसान : चौधरी

 

ग्वालियर। “किसान मेरा गौरव विषय को लेकर निकले भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का किसान पूरी तरह से केंद्र और राज्य सरकारों की रीतियों नीतियों के समर्थन में पुरजोर तरीके से खड़ा है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन पूरी तरह फ़्लॉप हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होने जा रहे उपचुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने जा रही है क्यों कि बिखरी हुई कांग्रेस में यह ताकत नहीं बची की वो भाजपा का सामना कर सके ।

दर्शन सिंह ने एक सवाल के जवाब में दावा किया है कि मध्यप्रदेश का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  पर पूरा भरोसा करता है।  किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने  कहा कि मध्यप्रदेश का किसान भाजपा के साथ है और आने वाले चुनावों में भाजपा के समर्थन में मजबूती के साथ खड़ा दिखाई देगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हमेशा किसानों और गरीबों के हित में निर्णय लिए हैं।  इसलिए मध्यप्रदेश का किसान केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर पूरा भरोसा करता है।  उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या मध्यप्रदेश की दोनों सरकारों ने हमेशा गरीबों और किसानों के हित में फैसले लिए हैं।

भाजपा नेता चौधरी ने कहा कि सरकार किसान को महंगाई से बचाने के लिए ही कृषि उपकरणों सहित खाद बीज आदि पर सब्सिडी देती है, जीरो परसेंट पर ब्याज देती है और आज किसान इसका लाभ ले रहा है। दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि किसान आंदोलन केवल पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ही रह गया है बाकी पूरे देश में कहीं नहीं है। पत्रकार वार्ता में बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति , राजेन्द्र सिंह गुर्जर, भरत दांतरे, जसवंत गुर्जर शामिल थे l

 

00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000

Comments