ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने DM के साथ किया विभिन्न सड़कों का निरीक्षण

सभी सड़कें बुरी तरह छतिग्रस्त…

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कलेक्टर के साथ किया विभिन्न सड़कों का निरीक्षण

ग्वालियर। किला गुरुद्वारे पर राष्ट्रीय स्तर का धार्मिक आयोजन हो रहा है, लेकिन इस तरफ आने वाली जेल रोड, शिंदे की छावनी, लछमन तलैया रोड बहोड़ापुर शब्द प्रताप आश्रम की सभी सड़कें बुरी तरह  छतिग्रस्त हैं। इन सड़कों को तत्काल संधारित किया जाए तथा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए। 

उक्त आशय के निर्देश प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के साथ शिंदे की छावनी रामदास घाटी आदि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने रामदास घाटी पार्क में असमाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए तत्काल पुलिस चौकी स्थापना के निर्देश एसपी को दिए हैं। यहां पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश भी निगम अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान  कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी एवं  निगम अधिकारियों के साथ  पार्षद ओर भाजपा नेता  चंदू सेन, डॉ शशि शर्मा  भी मौजूद थे।

Comments