अजय सिंह बने महानिरीक्षक, BSF, अकादमी टेकनपुर

Police Medal for Meritorious Service से सम्मानित…

अजय सिंह बने महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, अकादमी टेकनपुर

अजय सिंह, उप महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, जो कि 1986 बैच के अधिकारी हैं, को 29 सितम्बर 2021 को महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।अधिकारी, महानिरीक्षक, सामरिक एवं रणनीतिक अध्ययन केंद्र, सीमा सुरक्षा बल, अकादमी टेकनपुर Centre for Tactics & Strategic Studies, BSF Academy, Tekanpur) का कार्यभार संभालेंगे।

अधिकारी ने बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तर-पूर्व के राज्यों, पंजाब एवं राजस्थान के दुर्गम एवं कठिन क्षेत्रों में सेवा की है।उन्होंने बोस्निया में संयुक्त राष्ट्र पुलिस टास्क फोर्स और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में भी सेवाएं प्रदान की हैं।अधिकारी को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए पुलिसपदक (Police Medal for Meritorious Service) पराक्रमपदक एवं समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया है।

Comments