मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने धरना दिया

मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली केन्द्र और प्रदेश सरकार का किया पुतला दहन…

मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने धरना दिया

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लिए गए निर्णयनुसार मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ तीस दिवसीय आंदोलन के अंर्तगत आज दसवें दिन नाका चंन्द्रवदनी मंदिर चौराहा पर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर के द्वारा धरना एवं छप्परवाला पुल पर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा के द्वारा मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पुतला दहन किया गया। 

शहर जिला  कांग्रेस   कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, कार्यवाहक अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर ने नाका चंन्द्रवदनी पर धरने को संबोधित करते हुए छप्पर वाला पुल पर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा ने पुतला दहन करते हुए कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी से चारो तरफ हाहाकार और परेशानी का आलम है, और मंहगाई का बढ़ना निरंतर जारी है, पेट्रोल डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे है, गैस सिलेंडर का मंहगा हेाना, रोजगार नही मिलना यह इस बात का प्रमाण है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदो पर खरी नही उतरी है तथा देश एवं प्रदेश की जनता को उसकी मूलभूत सुविधांए देने में असफल सिद्ध हुई है।

Comments