देश में इस समय BJP और Congress का गठबंधन जनता के सामने एक्सपोज हो चुका है : पंकज सिंह

आम आदमी पार्टी को जनता एक ईमानदार विकल्प के रूप में देख रही है…

देश में इस समय भाजपा और कांग्रेस का गठबंधन जनता के सामने एक्सपोज हो चुका है : पंकज सिंह

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस समय भाजपा और कांग्रेस का गठबंधन जनता के सामने एक्सपोज हो चुका है यह कहना है आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह का। एक बार ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता भाजपा से नाराज होकर मजबूरी में कांग्रेस को चुनती है और कांग्रेस भाजपा के हाथों बिक कर वापस भाजपा में बैठ जाती है।  जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है इस समय दिल्ली सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी को जनता एक ईमानदार विकल्प के रूप में देख रही है। 

पंकज सिंह का कहना है कि के मध्य प्रदेश के नगरीय चुनाव में भी आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की जनता को एक मजबूत विकल्प एवं मजबूत प्रत्याशी देगी। भाजपा कांग्रेस सिर्फ कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त है अभी हाल ही का वाकया ग्वालियर का है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो स्वागत में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए गए और ये महाराज जब ग्वालियर के लोग कोरोना से जूझ रहे थे तब लापता थे। श्री सिंह ने कहा की ग्वालियर की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है इसी के चलते हमारे ग्वालियर के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा जी को बदमाशों ने गोलियां मारी जिससे वे जख्मी होकर अपनी जीवन मरण की लड़ाई अस्पताल में लड़ रहे हैं। 

यह हालत तब है जब खुद गृहमंत्री ग्वालियर जिले से आते हैं अगर जल्दी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो ग्वालियर में आम आदमी पार्टी एक बड़ा आंदोलन करेगी। वार्ता के दौरान संभागीय संगठन मंत्री कुलदीप बाथम,संभागीय उपाध्यक्ष बी बी जोशी, संभागीय यूथ अध्यक्ष हिमांशु चौहान, भिंड जिला प्रभारी भानू परिहार संभागीय संगठन मंत्री पारस गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष सलमान खान, प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा आदि सहित आम आदमी पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments