AAP के विधानसभा उपाध्यक्ष पर तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

सीने,पेट,हाथ में लगी गोली, हालत गंभीर…

AAP के विधानसभा उपाध्यक्ष पर तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर। जिले में आम आदमी पार्टी के दक्षिण विधानसभा के उपाध्यक्ष पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। आप नेता पर 4 गोलियां चलाई गई हैं। हमले में हाथ पेट व सीने पर आप नेता को गोली लगी है। घटना गुरुवार रात कंपू के विजय नगर की है। घायल को गंभीर हालत में JAH के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की पहचान भी हो गई है। इनमें से दो हमलावर दो साल पहले तक आप नेता के गहरे दोस्त थे। दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था। पर घर में ही ऐसा कुछ हुआ कि दोनों में दुश्मनी ठन गई। पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

शहर की नई सड़क बावन पायगा निवासी अतुल शर्मा सेकंड हैंड कार का व्यवसाय करते हैं। कंपू के विजय नगर आमखो में उसका काली गैराज नाम से गैराज है। इसके साथ ही वह आम आदमी पार्टी में दक्षिण विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं। आप पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका है। गुरुवार रात गैराज बंद होने के बाद वह अभी बाहर ही निकले थे कि उसी समय तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अतुल को आवाज लगाई, जैसे ही अतुल पलटकर देखा तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अतुल ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक सीने, पेट, हाथों में गोली लगने से अतुल घायल हो चुका था। 

इसके बाद भी वह घायल अवस्था में गैराज के अंदर पहुंच गया। यहां अपने साथी जितेन्द्र के सामने जमीन पर गिर पड़े। वह बाहर देखने आए तो हमलावर भाग चुके थे। इसके बाद घायल को तत्काल JAH ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशें की छानबीन में नाकाबंदी कर दी। घायल ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वालों में शुभम राजौरिया समेत उसके दो दोस्त शामिल है। शुभम से अतुल की पुरानी रंजिश चल रही थी 2 साल पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। उस झगड़े के बाद से ही शुभम ने अतुल को जान से मारने की धमकी दी थी। 

घायल के बयान के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में कंपू TI रामनरेश यादव का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। युवक पर 4 गोलियां चलाकर बदमाश फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी उसका इलाज किया जा रहा है। हमलावरों में एक ही पहचान हुई है हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments