प्रदेश के Top-10 में शामिल हुए नगर निगम ग्वालियर के अधिकारी

CM हेल्पलाइन की निराकरण करने में…

प्रदेश के Top-10 में शामिल हुए नगर निगम ग्वालियर के अधिकारी

ग्वालियर। सीएम हेल्पलाइन में नगर निगम के विद्युत प्रभारी देवी सिंह राठौर द्वारा 1 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2021 तक 2431 शिकायतों को नागरिकों की संतुष्ट के साथ बंद करा कर प्रदेश के 10 प्रमुख अधिकारियों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा 1 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2021 तक 2061 शिकायतें बंद करा कर प्रदेश के 10 प्रमुख लेवल 02 अधिकारियों में तृतीय स्थान प्राप्त किया। नगर निगम के नोडल अधिकारी सीवर सेल से राजेंद्र भदोरिया द्वारा 1 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2021 तक 1444 शिकायत अपने लेवल पर नागरिकों के संतुष्टता के साथ बंद कराया। 

अगस्त 2021 में सर्वाधिक शिकायतें नागरिकों की संतुष्टता से बंद कराने वाले 10 लेवल एक अधिकारियों में लल्लन सिंह सेंगर उपयंत्री सीवर सेल द्वारा प्रदेश में नागरिकों के सर्वाधिक संतुष्टता प्रदान करने वाले लेवल वन 10 अधिकारियों में स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त विभाग अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण नगर निगम ग्वालियर के 16 नगर निगम में से 83.79 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। राजेंद्र भदोरिया नोडल अधिकारी सीवर सेल द्वारा अगस्त माह में कुल प्राप्त शिकायतों में से 98 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा साफ सफाई की शिकायतों में 1144 शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ शिकायतों को बंद कराया गया। 

विद्युत विभाग द्वारा 961 शिकायतों को नागरिकों की संतुष्टि के साथ बंद कराया गया। नगर निगम ग्वालियर द्वारा अगस्त माह में कुल प्राप्त 5618 में से 4262 शिकायतों को नागरिकों की संतुष्टि के साथ बंद कराया गया। उक्त उपलब्धि के लिए सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के साथ नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल द्वारा आज दिनांक 22 सितम्बर 2021 को सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर द्वारा सीएम हेल्पलाइन का 5 वर्षों से कार्य देख रहे उपायुक्त तथा नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।

Comments