MP में अब 12 मार्गों पर लगेगा टोल टैक्स

यात्री वाहनों को छूट…

MP में अब 12 मार्गों पर लगेगा टोल टैक्स

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य के 12 मार्गों पर टोल टैक्स चुकाना होगा। वहीं, यात्री वाहनों को टैक्स में छूट दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में वितरित किए जाने वाले पोषण आहार का काम सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को देने का फैसला किया है। वहीं, कैबिनेट ने प्रदेश में 1250 मीट्रिक टन धान बिक्री की अनुमति भी दे दी।

कैबिनेट ने राज्य के 12 मार्गों पर टोल टैक्स की व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि, यह टैक्स केवल व्यावसायिक वाहनों से वसूला जाएगा। यात्री वाहनों को इससे छूट होगी। इनमें भोपाल बैरसिया मार्ग, गंजबसौदा-सिरोंज मार्ग, इंदौर-देपालपुर मार्ग और बुढ़ार-अमरकंटक आदि मार्ग शामिल हैं। इसके लिए कलेक्शन एजेंसी के चयन के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी गई है। बता दें कि ये सभी मार्ग मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के तहत आते हैं। 

Comments