Debina Bonnerjee के द्वारा शुक्रवार को होगा Fashion Darbaar का शुभारंभ

आनंद सागर वाली रामायण की नायिका...

देबिना बनर्जी के द्वारा शुक्रवार को होगा फैशन दरबार का शुभारंभ

 

आनंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में सीता माता का किरदार निभा चुकीं देबिना बनर्जी ग्वालियर में फैशन दरबार की ग्रैंड सेरेमनी में होंगे शामिल। पूर्ण रूप से वातानुकूलित इस शोरूम में तमाम नामी-गिरामी कंपनियों के ब्रांडेड रेडीमेड वस्त्र  लोगों के लिए उपलब्ध हैं। फैशन दरबार की एक खूबी और भी है वह है यहां ज्यादा मात्रा में वस्त्र खरीदने वालों के लिए क्रेडिट भी की व्यवस्था भी उपलब्ध है। 

शोरूम के संचालकों द्वारा पत्रकारों को जानकारी दी गई कि देश के विभिन्न हिस्सों में फ्रेंचाइजी भी उनके द्वारा दी जाएगी। शुक्रवार को सायंकाल 6:00 बजे शोरूम का शुभारंभ किया जाएगा।इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल और वरिष्ठ पत्रकार केशव पांडे भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। हालांकि इससे पूर्व 1 दिन पहले ही शोरूम संचालकों को प्राप्त हो चुका है दंदरौआ महाराज के महंत संत रामदास जी महाराज का आशीर्वाद जिन्होंने स्वयं शोरूम का वैदिक विधि विधान से पूजन संपन्न कराया।

Comments