आहार व जीवनशैली दिशा निर्देशों के वितरण अभियान का हुआ शुभारंभ

रोग-निरोधक आयुष औषधियों एवं...

आहार व जीवनशैली दिशा निर्देशों के वितरण अभियान का हुआ शुभारंभ

देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार पूरे देश में, आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसी क्रम में गुरुवार कोआयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिल्ली में रोग निरोधक आयुष औषधियों एवं आहार व जीवन शैली दिशा निर्देशों का वितरण अभियान (विशेषकर वृद्ध नागरिकों पर केंद्रित) का शुभारंभ माननीय केंद्रीय मंत्री, आयुष मंत्रालय द्वारा किया गया।

इसी श्रृंखला में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, ग्वालियर में भी इस अभियान के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें प्रोफेसर महेश शर्मा, मुख्य अतिथि, डाॅ. ए.के. मीना, डाॅ. बी.एस. सिसोदिया, डाॅ. एम.एम. शर्मा, समस्त अधिकारी/कर्मचारी, क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, ग्वालियर एवं शहर के वृद्ध नागरिकों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नीलम सिंह ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों को रोग निरोधक  “संशमनीवटी“ एवं आहार व जीवन शैली दिशा निर्देशिका का वितरण किया गया।इसके अतिरिक्त नारायण वृद्धाश्रम, लक्ष्मीगंज, ग्वालियर में संस्थान द्वारा एक शिविर का आयोजन कर के आश्रम के निवासियों एवं कर्मचारियों को संशमनीवटी एवं आहार व जीवन शैली दिशा निर्देशिका का वितरण किया गया।

संस्थान परिसर में संशमनीवटी/अश्वगंधाचूर्ण एवं आहार व जीवनशैली दिशा निर्देशिका के वितरण का विशेष काउंटर भी लगाया गया है जिसमें प्रतिदिन प्रातः 9.30 से मध्यान्ह 2.00 तक निःशुल्क वितरण किया जायेगा।इस अभियान के तहत संस्थान द्वारा लगभग 10,000 व्यक्तियों को निःशुल्क वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Comments