मुख्यमंत्री के पिता को अदालत ने 21 तक के लिए भेजा जेल

ब्राह्मण समाज के खिलाफ की थी टिप्पणी…

मुख्यमंत्री के पिता को अदालत ने 21 तक के लिए भेजा जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को अदालत ने 21 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर नंद कुमार बघेल के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर रायपुर में जिला न्यायालय में पेश किया। नंद कुमार के खिलाफ धारा 153-आ, 505-1 ख के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध किया गया था। 

कई स्थानों पर प्रदर्शन के बाद सर्व ब्राह्मण समाज की रायपुर के डीडी नगर थाने में की गई एक शिकायत पर पुलिस ने नंद कुमार बघेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस पर मुख्यमंत्री एवं नंदकुमार के पुत्र भूपेश कुमार का कहना था कि वे अपने पिता द्वारा की गई टिप्पणियों से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कोई भी कानून से उपर नहीं है। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

Comments