11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना आज

जन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाने पर…

11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना आज

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस का नगर निगम की विभन्न 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर कल नौ सितंबर को निगम मुख्यालय पर दो घंटे का धरना होगा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा और ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार करेंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि निगम प्रशासन को बार बार अवगत कराने के बाद भी जन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। 

इसी लिये आम जनता को जन समस्याओं से मुक्ति दिलाने नौ सितंबर को 11 बजे से एक बजे तक का धरना निगम मुख्यालय पर देने का निर्णय किया है। जन समस्याओं में गारबेज शुल्क वापस लेने, संपत्ति कर के नाम पर लूट बंद करने, सीवर युक्त पानी सप्लाई में सुधार करने, शहर की सडक़ों को गडढों से मुक्ति दिलाने, अमृत योजना के नाम पर खोदी सडक़ों को तत्काल ठीक कराने, एलईडी लाइटें ठीक कराने आदि 11 सूत्रीय मांगें हैं। पत्रकार वार्ता में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, प्रदेश पदाधिकारी राजेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

Comments