परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट Notice जारी

देश छोड़कर जाने पर रोक…

परमबीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस  ठाणे पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जारी किया गया है। इस नोटिस के जारी होने के बाद वे बिना इजाजत देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। ठाणे के दो पुलिस स्टेशन सहित मुम्बई के मरीन ड्राइव में भी परमवीर सिंह के खिलाफ वसूली और धमकी की FIR दर्ज हुई है।

ठाणे के नगर पुलिस थाने में परमवीर सिंह सहित कुल 28 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में डीसीपी स्तर के अधिकारी भी आरोपी हैं।

ठाणे नगर थाने में 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर सिंह और 27 अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में नोटिस जारी किया गया है। लुकआउट नोटिस किसी व्यक्ति को देश से भागने से रोकने के लिए दायर किया जाता है। वसूली के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व में ठाणे के पुलिस आयुक्त रहे सिंह तथा अन्य कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Comments