बुधवार को कांग्रेस ने शहर में 12 जगह जलाए CM के पुतले

पुलिस की टीम काे चकमा देकर…

बुधवार को कांग्रेस ने शहर में 12 जगह जलाए सीएम के पुतले

ग्वालियर। बुधवार को कांग्रेस ने शहर में 12 स्थानों पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए हर चौराहे पर जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम तैनात कर दी गई थी, लेकिन कांग्रेस ने रणनीति बदलते हुए अधिकारियों काे चकमा देकर तय चौराहे से 500-100 मीटर की दूरी पर ये पुतले जलाए। इन्हें रोकने की कोशिश में अफसरों से कांग्रेस नेताओं की छीना-झपटी व नोंक-झोंक हुई। 

कई स्थानों पर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में पानी की बाल्टी लेकर प्रदर्शन के बीच कूदने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बड़े घेरे बनाकर उन्हें रोक दिया। गोले का मंदिर पर पुतला दहन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय राठौर के दोनों हाथ झुलस गए। राठौर ने अपने साथियों के साथ जैसे ही पुतला जलाया, तभी पुलिस ने पुतला छीनने के लिए घेराबंदी कर ली। 

संजय जलता पुतला लेकर चौराहे की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान उनके हाथ झुलस गए। बाद में उनके साथियों ने हाथों पर दवा लगाई। पुतला दहन प्रदर्शनों में शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रवक्ता आनंद शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता निर्धारित स्थानों पर शामिल हुए।

Comments