कलेक्टर ने लाॅकडाउन में शहर का भ्रमण कर अधिकारियों को दिये निर्देश

अनावश्यक घरों से निकलना पड़ सकता है महंगा…

कलेक्टर ने लाॅकडाउन में शहर का भ्रमण कर अधिकारियों को दिये निर्देश

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लाॅकडाउन में शहर का भ्रमण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। लाॅकडाउन लगने के बावजूद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और अनावश्यक वाहर घूमते नज़र आ रहे हैं। वहीं ग्वालियर में चैराहों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है और हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है। जो अनावश्यक घरों से वाहर निकलरहे हैं उन पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। 

आइये दिखाते हैं आपको भी लाॅकडाउन के दौरान ग्वालियर शहर का नज़ारा। एस आर पत्रिका न्यूज परिवार आप सभी से गुजारिश करता है। कोरोना से बचने के लिये मास्क ज़रूर लगाएं, सैनेटाइजर का उपयोग अवश्य करें। खुद सुरक्षित रहें अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। याद रखें सावधानी में ही सुरक्षा है।

Comments