मप्र पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक हुई आयोजित

प्रदेश भर में होंगे पत्रकार संघ के सम्मेलन…

मप्र पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक हुई आयोजित

ग्वालियर। मप्र पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर व संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा के कुशल निर्देशन में मप्र पत्रकार संघ की बैठक ग्वालियर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया व प्रदेश के संभाग, जिलों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के गठन के संबंध में गहन चर्चा की गई। 

मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी में भिण्ड जिले से वरिष्ठ पत्रकार गुणाकेश पाराशर को मप्र पत्रकार संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है व प्रदेश उपाध्य्क्ष ब्रजेश तोमर शिवपुरी को बनाया गया है। संगठन सचिव महेश शर्मा मुरैना को व प्रदेश सचिव हिदायत खान भोपाल, डॉ. आनंद प्रकाश शुक्ला भोपाल, जगदीश तिवारी ओरछा को बनाया गया है। वहीं प्रदेश सह सचिव अजय खोत जबलपुर, आकाश तिवारी इंदौर को बनाया गया है। 

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय माकवे भोपाल, अजय शर्मा देवास, अशोक अग्रवाल शिवपुरी, दीपक अरोरा शिवपुरी को बनाया गया है। बैठक में इलैक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे ग्वालियर व युवा प्रकोष्ठ शिवपुरी का अध्यक्ष राहुल अष्ठाना, श्योपुर जिले के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को तथा डबरा इकाई का अध्यक्ष श्याम सोनी को बनाया गया है। 

ग्वालियर से मप्र पत्रकार संघ के संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर के जिलों में संगठन के विस्तार के लिए शीघ्र गठन किया जाएगा व संभाग व जिलों में पत्रकारों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर पत्रकारों की समस्याओं के बारे में शासन स्तर पर पहल की जाएगी तथा शीघ्र प्रदेश के जिलों में संगठन के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Comments