हिन्दू महासभा ने शिवराज सरकार का पुतला फूंका

 गोडसे यात्रा की अनुमति न मिलने पर गुस्साए…

हिन्दू महासभा ने शिवराज सरकार का पुतला फूंका

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा 14 मार्च को प्रस्तावित गोडसे यात्रा की अनुमति प्रशाशन द्वारा अभी तक नहीं जारी की गई है शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालना संवैधानिक अधिकार है प्रशासन द्वारा प्रदेश की शिवराज सरकार के इसारे पर यात्रा की अनुमति जारी नहीं की जाना लोकतंत्र की हत्या है और यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। गुस्साए हिन्दू महासभाइयों ने महिला हिन्दू महासभा जिला संयोजिका आरती सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुजरात कोतवाली थाना चौकी दौलत गंज पर शिवराज सरकार का पुतला फूंका। 

इस मौके पर ग्वालियर आए राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि गोडसे यात्रा ग्वालियर सहित सभी राज्यों से हर हाल पर निकाली जाएगी, भोपाल से आए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश के 12जिलों से कार्यकर्ता सीधे दिल्ली पहुंच कर गोडसे यात्रा में शामिल होंगे, गुजरात से आए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष चेतन पंडित, सन्नी महाराज संगठन मंत्री युवक हिन्दू महासभा ने कहा कि गुजरात हिन्दू महासभा कार्यकर्ता सीधे दिल्ली पहुंच कर गोडसे यात्रा का हिस्सा बनेंगे। 

पुतला दहन कार्यक्रम में, डॉ जयवीर भारद्वाज, विनोद जोशी, लालजी शर्मा, राम बाबू सेन, पवन गुप्ता, मुकेश बघेल, हरिदास अग्रवाल, लोकेश शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, लक्ष्मण, निखिल पांडेय, बघेल हेमंत कांकर, महिला हिन्दू महासभा जिला संयोजिका आरती सूर्यवंशी, ममता शर्मा, प्रहलाद बघेल, सचिन झा, आकाश संतोष प्रजापति, किशोर माहौर, बघेल, राजेश बघेल ,यामिनी तांबे, सुनंदा सूर्यवंसी, हेमलता पाल, सीमा कांटे, गीता घाडग़े विमला अग्रवाल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments