गिर्राज त्रिवेदी बने मध्य प्रदेश पत्रकार संघ युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष

पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार...

गिर्राज त्रिवेदी बने मध्य प्रदेश पत्रकार संघ युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष

ग्वालियर। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर के निर्देशानुसार संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा ने युवा पत्रकार गिर्राज त्रिवेदी को संघ के युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तोमर, जोगेंद्र सेन हरीश  चंद्र, बृजराज सिंह तोमर, वेंकटेश भार्गव, राजेश शर्मा भूरा, छोटू जायसवाल, जयदीप सिकरवार, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। 

इस मौके पर गिर्राज त्रिवेदी ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पत्रकार संघ युवा इकाई का शीघ्र विस्तार किया जाएगा। इसके प्रदेश भर में युवा पत्रकारों को जोड़कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर गिर्राज त्रिवेदी को युवा इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों ने उसको माला पहना कर स्वागत पर शुभकामनाएं दी।

Comments