फायर ऑफिसर के निधन पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने व्यक्त किया शोक

नगर निगम के फायर विभाग के कार्यरत सहायक…

फायर ऑफिसर के निधन पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने व्यक्त किया शोक

ग्वालियर दिनांक 26 फरवरी 2021 नगर निगम के फायर विभाग के कार्यरत सहायक फायर आॅफीसर देवेन्द्र जखेनिया का आज दिनांक 26 फरवरी 2021 को आकस्मिक निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही निगम परिवार में शोक की लहर दौड गई। 

बालभवन स्थित आॅडोटोरियम में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, राजेश श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव सहित अन्य सभी अधिकारियों ने एवं अनेक कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्री जखेनिया को श्रद्वांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।  

Comments