पुत्र के निधन पर दी श्रद्धांजलि उनके परिजनो को बधांया ढांडस

केंद्रीय मंत्री  ने पूर्व सांसद निवास पर पहुँच कर…

पुत्र के निधन पर दी श्रद्धांजलि उनके परिजनो को बधांया ढांडस

ग्वालियर। भारत सरकार के केंद्रीय कृषि कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायत  व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर ने आज अपने मुरैना/ ग्वालियर प्रवास के दौरान मुरैना के पूर्व सांसद वारेलाल जाटव के 42 वर्षीय युवा पुत्र स्वर्गीय अभिजीत जाटव  का हृदय घात के कारण असामयिक निधन पर उनके निवास स्थान समाधिया कॉलोनी लश्कर पहुँचकर अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। 

सर्व प्रथम सवर्गीय  अभिजीत कि तस्वीर पर माल्यार्पण किया,इस अवसर पर श्री तोमर ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की एवं संबल प्रदान कर ढांडस बंधाया केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं रामलीला मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन साथ थे। 

इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता बाल खांडे , भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सेन, पार्षद धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सतीश बोहरे , भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन समाजसेवी लाला बाबू अग्रवाल दिलीप शर्मा भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी पदमा शर्मा सहित  महानगर के के प्रबुद्ध नागरिक गण, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद बारेलाल जाटव के निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। 

भारत सरकार के कृषि कल्याण एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले में जहरीली शराब से हुई नागरिकों की मौतों पर अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त करने  प्रत्येक पीड़ित मृतक परिजनों  के  घरों पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार जनो को ढाढस बंधाया सभी पीड़ितों से मिलने के बाद ग्वालियर आकर आज विशेष ट्रेन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Comments