सरकारी कर्मचारी चला रहा है निजी गाड़ी

बिना किसी शासकीय आदेश के...

सरकारी कर्मचारी चला रहा है निजी गाड़ी

ग्वालियर। इन दिनों स्कूल शिक्षा विभाग के प्रोड शिक्षा में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी " अब्दुल शाहिद" बिना किसी शासकीय आदेश के कार्यालयीन समय में शाहकीय वेतन पर  निजी वाहन चला रहा है। दरअसल, पूर्व संयुक्त संचालक अरविंद सिंह का कार्यमुक्ति आदेश विभाग द्वारा निरस्त करने के कारण ग्वालियर में ही पदस्थ हो गए।

परंतु वर्तमान संयुक्त संचालक आर.के. उपाध्याय के पदभार ग्रहण करने के कारण अरविंद सिंह को विभाग द्वारा कोई भी कार्य व सुविधा प्रदान नहीं की जिसके बाद अरविंद सिंह द्वारा कार्यालय में आने - जाने व निजी कार्य के लिए अपने निजी वाहन को उपयोग में लाने के लिए अपने निजी वाहन (एम. पी. 31 बी.ए 0414) के संचालन हेतु शासकीय कर्मचारी का उपयोग कर रहे हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments