पुलिस मुख्यालय परिवार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

पुलिस महानिदेशक ने भेंट किए स्मृति चिन्ह...

पुलिस मुख्यालय परिवार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को  दी भावभीनी विदाई

भोपाल। पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जनवरी में सेवानिवृत्त एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले 6 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक  विवेक जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक  जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये। 

पुलिस मुख्यालय के खुला प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, अन्वेष मंगलम्, योगेश चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक  विवेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। 

पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त निरीक्षक प्रभुदयाल अहिरवार, निरीक्षक  स्वदेश तिवारी, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय)  रामशरण सिंह, उप निरीक्षक  रामायण यादव, प्रधान आरक्षक नाथूराम समुद्रे और प्रधान आरक्षक (अनु सचिवीय) प्रेमकुमारी दुबे को पुलिस मुख्यालय परिवार ने शनिवार को भावभीनी विदाई दी। सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण शाखा विकास पाठक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

Comments