मध्यप्रदेश में मौसम पलटा, 14 से बढ़ेगी ठंड

प्रदेश के 9 संभागों में हुई बारिश...

मध्यप्रदेश में मौसम पलटा, 14 से बढ़ेगी ठंड

भोपाल में जनवरी का सबसे ज्यादा कोहरा और बारिश हुई। कोहरे के कारण पहली बार राजधानी में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 50 मीटर दृश्यता रह गई थी। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश की सबसे ज्यादा बारिश भी भोपाल में 4.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। भोपाल समेत प्रदेश के 9 संभागों में अच्छी बारिश हुई। 

भोपाल के अलावा राजगढ़ और शाजापुर में दृश्यता 50 मीटर से 200 मीटर तक रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब दो दिन तक इसी तरह सुबह कोहरा रहेगा। हालांकि अब बारिश की संभावना खत्म हो गई है। रविवार दोपहर बाद बादल छटने लगेंगे, लेकिन कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। इसके बाद 14 जनवरी से फिर ठंड रहेगी। बारिश के कारण प्रदेश भर में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह कई संभागों में तो सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे आ गया। 

भोपाल, दतिया और टीकमगढ़ में दिन का पारा 20 के आसपास रहा, जबकि देश प्रदेश में यह 21 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इधर रात का पारा सामान्य से करीब 9 डिग्री तक ऊपर चढ़ गया। रात का पारा सबसे ज्यादा सीधी में 18 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सभी संभागों में रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रिकॉर्ड किया गया।

Comments