कमलनाथ पर FIR जरूर करूंगी : इमरती देवी

जीवन भर नहीं भुला सकती…

कमलनाथ पर FIR जरूर करूंगी : इमरती देवी

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की भाजपा नेत्री और मंत्री इमरती देवी पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला गर्माता ही जा रहा है। डबरा विधानसभा के छीमक में सभा से पहले मीडिया से चर्चा में इमरती देवी ने कहा वे इस संबंध में अपने वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगी। उन्होंने फिर कहा कमल नाथ पर एफआईआर जरूर करूंगी। उसने ऐसा बोला है जिसे में जीवनभर नहीं भुला सकती।

उल्लेखनीय है कि डबरा में चुनावी सभा में कमल नाथ की अशोभनीय टिप्पणी के बाद ग्वालियर-चंबल में दिनभर राजनीति गरमाई रही। भाजपा प्रत्याशी व मंत्री इमरती देवी सोमवार को कमल नाथ पर जमकर हमला बोला। डबरा में पत्रकारों से बात करते-करते वह इतनी उद्वेलित हो गईं कि रो पड़ीं। इमरती देवी ने कमल नाथ को कभी कलंक नाथ कहा तो कभी राक्षस से तुलना की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर कमल नाथ और अजय सिंह पर हरिजन एक्ट नहीं लगा तो जान दे दूंगी।

इमरती देवी ने कहा कि एक अजा महिला से इस तरह बोलना ठीक नहीं है। वो बंगाली आदमी है। उसे बोलने की सभ्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पागल हो गया है। वो क्या है, हम सब जानते हैं। इमरती देवी ने कहा कि मुझपर जो अशोभनीय बात कही है। यह टिप्पणी उनके स्वजन के लिए होगी। ये मध्यप्रदेश है यहां महिलाओं की पूजा होती है।

Comments