युवा मोर्चा आने वाले कल की भाजपा है : नरेंद्र सिंह तोमर

कार्यकर्ता अपने परिश्रम से प्रत्याषीयों को विजयी बनाएंगे...

युवा मोर्चा आने वाले कल की भाजपा है : नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर। भाजपा विश्व की इकलौती सबसे बड़ी पार्टी है और युवा मोर्चा विश्व का सबसे मजबूत और सबसे सशक्त संगठन है और आप सब युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस संगठन में जीवन्तः प्रतिनिधी के रूप में कार्य कर रहे हैं। बाकी अन्य संगठनों में उनका युवा संगठन पदाधिकारी बनने की लालसा में कार्य करता है और कांग्रेस में तो पदों की कोई कमी नहीं है, जितनी हमारी कार्यकारिणी होती है उतने तो उनके महामंत्री होते हैं। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने युवा मोर्चा के वृह्द सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही, इस अवसर पर संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक चैहान, शरद, गौतम, महेश उमरीया, विनय जैन, अंशुल श्रीवास्तव, हरिश यादव, राकेश जादौन, निर्दाेष शर्मा, चंद्रकांत मिश्रा, विक्रंात भदौरिया उपस्थित थे। हमारा कार्यकर्ता पद के लिए कार्य नहीं करता। 

भाजपा में वह इसलिए कार्य करता है, उसके जेहन में राष्ट्रवाद है, वह देश को परमवैभव की ओर ले जाने का विचार करता है, भारतीय जनता युवा मोर्चा सामान्य संगठन नहीं है, वह आने वाली कल भाजपा है, उन्होने कहा कि आज देश में जितने भी बड़े भाजपा के नेता हैं, वह किसी समय युवा मोर्चा के वार्ड कार्यकर्ता थे, हमारा देश युवाओं का देश है और युवा किसी भी देश की ताकत होता है, देश के प्रधानमंत्री मान्यवर नरेंद्र मोदी के हर कार्यक्रम के केन्द्र में युवा होता है। उन्होंने कहा कि प्रद्युम्न जी एंव मुन्नालाल गोयल इस्तीफा नहीं देते तो भाजपा की सरकार नहीं बनती। इसलिए इस उपचुनाव में हमारी जिम्मेदारी अधिक हो जाती है, इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशीयों को जिताना युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती है और इस चुनौती पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से विजय प्राप्त करेंगे यह आज हम संकल्प लेते हैं, मुझे युवा मोर्चा के कार्यक्रम में आनंद आता है। 

इस कार्यक्रम में भविष्य की भाजपा के दर्शन कर रहा हूं, ‘जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है‘ इस पंक्तियों का अलग महत्व है, यह महत्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता सार्थक कर पाये इसकी योजना बने आप परिश्रम करें, वार्ड केंद्रित कार्य करें, आपका परिश्रम रंग लायेगा, भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे, हर वार्ड में युवा मोर्चा की बड़ी रैली निकले, भाजपा का कमल हर वार्ड में खिले। इस अवसर पर संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता मतदान अधिक हो यह होनी चाहिए पहले मतदान फिर जलपान होनी चाहिए यह नारा हर बूथ पर गूंजे इस अवसर पर युवा मोर्चा सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी , प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल, मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं विवेक चैहान ने भी संबोधित हुआ। सम्मेलन का संचालन हरीश यादव ने एवं आभार निर्दाेष शर्मा ने व्यक्त किया।

Comments